राजमहल पैलेस जंक्शन पर बनेगा अंडरपास, मिलेगा सिग्नल-फ्री सफर; JDA ने शुरू किया विस्तृत अध्ययन

जयपुर। राजधानी जयपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने शहर के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शामिल राजमहल पैलेस जंक्शन पर अंडरपास निर्माण की दिशा में बड़ी पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान विजन और नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में तैयार की जा रही इस परियोजना का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित, तेज और सिग्नल-फ्री आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि प्रस्तावित अंडरपास बनने के बाद बाइस गोदाम से चोमू हाउस सर्किल के बीच यात्रा करने वाले वाहनों को बिना किसी ट्रैफिक सिग्नल के निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या में भी उल्लेखनीय कमी आएगी और सड़क की यातायात क्षमता बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि सिविल लाइन्स रेलवे आरओबी के संचालन शुरू होने के बाद अजमेर रोड की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव राजमहल पैलेस जंक्शन पर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्रस्तावित अंडरपास भविष्य की ट्रैफिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक स्थायी और प्रभावी समाधान साबित होगा।

परियोजना में केवल वाहनों की आवाजाही ही नहीं, बल्कि पैदल यात्रियों और दिव्यांगजन की सुरक्षा को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत आधुनिक, सुरक्षित और दिव्यांगजन-अनुकूल पैदल पारपथ एवं अन्य सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई गई है, ताकि सभी आयु वर्ग के नागरिकों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

फिलहाल JDA परियोजना की व्यवहार्यता, यातायात विश्लेषण, संरचनात्मक डिजाइन और अन्य तकनीकी पहलुओं का विस्तृत अध्ययन करा रहा है। अध्ययन पूरा होने के बाद अंतिम डिजाइन और निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना भविष्य में जयपुर के ट्रैफिक प्रबंधन को नई दिशा देने के साथ शहर की स्मार्ट और सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था को भी मजबूत करेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |