फलोदी नकली बीज घूसकांड: कारोबारी सतपाल और विधायक के पीए गणपत विश्नोई जुड़े

  • फलोदी। राजस्थान में चर्चित नकली बीज घूसकांड की जांच अब फलोदी से सीधे जुड़ती नजर आ रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच में सामने आए 60 लाख रुपए के कथित लेन-देन में एक खाद-बीज कारोबारी सतपाल की भूमिका चर्चा में है। सतपाल लंबे समय से फलोदी में खाद-बीज व्यवसाय कर रहा है और नागौर रोड पर बड़ी दुकान संचालित करता है। माना जा रहा है कि विधायक पब्बाराम विश्नोई के पीए गणपत विश्नोई और कारोबारी सतपाल के बीच संपर्क इसी व्यावसायिक नेटवर्क के जरिए स्थापित हुआ।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि 60 लाख रुपए की राशि किन-किन व्यक्तियों के माध्यम से आगे बढ़ी और इसका अंतिम गंतव्य क्या था। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चा है कि यदि इस कड़ी का खुलासा होता है तो कई नए नाम सामने आ सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, गजराज मूंगफली बीज की गुणवत्ता को लेकर जांच शुरू होने के बाद भी बीजों की बिक्री बढ़ाने के लिए शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर प्रचार किया गया। घूसकांड का खुलासा होने के कुछ समय बाद ये होर्डिंग हटा दिए गए।

हाल ही में एसीबी की कार्रवाई के दौरान फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई के पूर्व निजी सहायक गणपत विश्नोई का नाम सामने आया था। विधायक ने कहा कि शिकायतें मिलने पर उन्होंने 31 मई को गणपत को पदमुक्त कर दिया था। जब गणपत जयपुर स्थित विधायक आवास पर अपना सामान लेने आया, तब एसीबी ने उसे गिरफ्तार किया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |