राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राजस्थान के कई जिलों में आगामी तीन घंटों के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, कोटा, बारां, झालावाड़, बीकानेर सहित कई जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, धूलभरी आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर, दौसा, करौली और धौलपुर सहित कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसी बीच झालावाड़ जिले में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि शहर के साप्ताहिक हाट बाजार में बारिश के कारण अफरा-तफरी मच गई और खुले में रखे सामान, विशेषकर प्याज, भीगकर खराब हो गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।

अलवर के राजगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भी करीब 15 मिनट की मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कुछ समय बाद धूप निकलने से मौसम फिर सामान्य हो गया।

कुल मिलाकर पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है और अगले कुछ घंटों तक मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |