जयपुर सुभाष चौक हादसा: जर्जर हवेली का छज्जा गिरने से महिला की मौत

जयपुर के परकोटा क्षेत्र स्थित सुभाष चौक इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 58 वर्षीय महिला शाकिरा बेगम की जान चली गई। वह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकली थीं, तभी पड़ोस की एक पुरानी और जर्जर हवेली का छज्जा और मलबा अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया।

मृतका शाकिरा बेगम बांदरी का नासिक निवासी थीं और अपने पीछे चार बेटे तथा दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पड़ोसी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पड़ोसी समीर बिना किसी सूचना के जर्जर हवेली के हिस्से को तोड़ने का काम कर रहा था, इसी दौरान छज्जा टूटकर नीचे से गुजर रही शाकिरा बेगम पर गिर गया। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश है।

घटना की सूचना मिलते ही सुभाष चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का जायजा लिया। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उस हवेली को खाली करवाया, जिसमें कई किरायेदार रह रहे थे। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई पुरानी हवेलियां जर्जर हालत में हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसी हवेली में कुछ दिन पहले छत का प्लास्टर गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत भी हो चुकी थी। लगातार हो रहे हादसों के बाद अब लोग प्रशासन से जर्जर भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग कर रहे हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |