जयपुर NEET री-एग्जाम में हड़कंप, परीक्षा केंद्र पर छात्रा के पास मिला मोबाइल फोन

जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित नीट री-एग्जाम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्रा के पास मोबाइल फोन बरामद हुआ। परीक्षा में कुल 240 परीक्षार्थी शामिल थे।

जानकारी के अनुसार गुर्जर की थड़ी निवासी छात्रा परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंची थी। शाम करीब 5 बजे महिला वीक्षक को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद तलाशी लेने पर उसके पास छिपाकर रखा गया मोबाइल फोन मिला। इसके बाद परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही बिंदायका थानाधिकारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी प्रशांत किरण, अतिरिक्त डीसीपी राजेश गुप्ता, बगरू एसीपी दीपक खंडेलवाल और वैशाली नगर एसीपी अनिल शर्मा ने भी परीक्षा केंद्र का दौरा किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और केंद्र को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

पुलिस ने छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह जांच की जा रही है कि मोबाइल फोन परीक्षा केंद्र के अंदर कैसे पहुंचा तथा क्या इसके पीछे किसी गिरोह या अन्य व्यक्ति की भूमिका है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

इसी बीच नीट री-एग्जाम शहर के 103 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा में 37,128 अभ्यर्थियों में से 34,031 शामिल हुए और उपस्थिति 91.66 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी, जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। सभी केंद्रों पर पुलिस और सीआरपीएफ तैनात रही।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |