ग्रामीण सेवा शिविरों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 15 जुलाई तक चलेगा अभियान

जयपुर, 1 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में चिकित्सा विभाग द्वारा व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ये शिविर 15 जुलाई 2026 तक जिलेभर में आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि शिविरों में 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की एनसीडी (नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज) स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके अंतर्गत रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर तथा सर्वाइकल, ब्रेस्ट और ओरल कैंसर की जांच की जा रही है। साथ ही नागरिकों की आभा (ABHA) आईडी भी बनाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का निःशुल्क टीकाकरण भी किया जा रहा है।

आरसीएचओ डॉ. आशा मीणा ने बताया कि शिविरों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, महिलाओं की ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग तथा जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल रोग की जांच की जा रही है। इसके अलावा बच्चों का नियमित टीकाकरण भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी रोग की स्क्रीनिंग, पोषण किट वितरण, निक्षय मित्र बनाने तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के कार्ड भी शिविरों में बनाए और वितरित किए जा रहे हैं।

चिकित्सा विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से इन ग्रामीण सेवा शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

 

ग्रामीण सेवा शिविरों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 15 जुलाई तक चलेगा अभियान

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |